दुर्ग

बोरीगारका सहकारी समिति में किसानों को राहत
07-Dec-2024 2:11 PM
बोरीगारका सहकारी समिति  में किसानों को राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 दिसंबर।
जिला कलेक्टर का बोरीगारका धान खरीदी में निरीक्षण के दौरान कृषि सभापति राकेश हिरवानी ने खरीदी केंद्र में किसानों को हो रही समस्या को अवगत कराते हुए बताया, किसानों को यहां पर सभी धान को ढेरी लगाया जाता है फिर उसे बारदाना प्रदान किया जाता है। जिससे किसानों का समय व मेहनत बहुत लगता है जिस पर कलेक्टरने नोडल अधिकारी को निर्देश दिया किसानों को कुछ बारदानों को ढेरी लगवाकर जांच करके उन्हें बार दाना प्रदान किया जाए। ताकि किसानों को ज्यादा समय ना लगे, दूसरी समस्या किसान का हल्का करगा धान को भी वापस किये जाने कि जानकारी दी गई, जबकी धान कि बीज इसी समिति से ली गई है। 

जिस पर कलेक्टर ने किसान हित पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, और किसान अपना धान पुरी तरह से साफ करके लावे, जिससे किसानों में आक्रोश हो रहा है। राकेश हिरवानी की मांग है कि जैसे सभी धान खरीदी केंद्र में किसानों हित को ध्यान रखते हुए कम करगायुक्त धान को खरीदी किया जा रहा, वैसे ही यहां सहकारी समिति में भी किया जाए अन्यथा हम सभी पीडि़त किसानों के साथ धान लेकर कलेक्टर आफिस तक जाएंगे। साथ ही साथ कलेक्टर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में किसान का धान खरीदी केंद्र में आने के बाद वापस नहीं भेजा जाए। अगर धान में नमी हो उसे समिति में ही सुखाया जाए, अगर किसान सहमत हो।


अन्य पोस्ट