दुर्ग

सहकारी बैंक दुर्ग की ऋण समिति की बैठक में 2.07 करोड़ ऋण स्वीकृत
05-Dec-2024 3:09 PM
सहकारी बैंक दुर्ग की ऋण समिति की बैठक में 2.07 करोड़ ऋण स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 दिसंबर। चार दिसम्बर को ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर दुर्ग एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक हुई। बैठक में संचालक सदस्य अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, उप संचालक कृषि दुर्ग से प्रतिनिधि विकास साहू एवं सचिव के रुप में श्रीकांत चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के अंतर्गत 311 सहकारी समिति से संबंधित कृषकों का फसल ऋण के साथ-साथ उद्यानिकी प्रकरणों में 11 कृषकों को 25 लाख रु. ऋण स्वीकृत हुआ, गौपालन के 23 नवीन ऋण प्रकरणों में 45.40 लाख ऋण की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 45 प्रकरणों में 87.42 लाख ऋण की स्वीकृति दी गई, मत्स्य पालक कृषकों के 2 प्रकरणों में 3.81 लाख की ऋण स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 2 प्रकरणों में 4 लाख की स्वीकृति दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजनांतर्गत बकरी पालन के लिए 1 नवीन प्रकरणों में 1.15 लाख की स्वीकृति दी गई। कुक्कुट पालन हेतु 01 नवीन प्रकरण में 3.00 लाख की स्वीकृति दी गई। मध्यकालीन नार्मल ऋण योजनांतर्गत तारफेंसिंग एवं स्प्रींकलर सेट हेतु 3 प्रकरण में 3.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। अकृषि ऋण के तहत मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण हेतु 05 प्रकरणों में 25.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई इसी प्रकार स्वयं सहायता समूहों को 8 प्रकरणों में 9 लाख की ऋण स्वीकृत किया गया। इस प्रकार ऋण उप समिति की बैठक में कुल 101 प्रकरणों में 207 करोड़ की ऋण स्वीकृति एवं पुष्टि किया गया।

 बैंक के माध्यम से ऋणनीति अनुसार उप संचालक कृषि/ उद्यानिकी/ पशुपालन/ मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कृषकों के मध्य करने हेतु कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया ताकि बैंक के माध्यम से इन योजनाओं में अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो। बैठक में कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक उपस्थित थी। आज दिनांक तक सामान्य केसीसी ऋण को छोडक़र 1949 प्रकरण में कुल 37 करोड़ 16 लाख के ऋण स्वीकृत किये जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट