दुर्ग

हर्षा चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्र फुंडा का कियानिरीक्षण
05-Dec-2024 2:52 PM
हर्षा चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्र फुंडा का कियानिरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 5 दिसंबर। सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमनी चंद्राकर द्वारा आज धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दरम्यान उन्होंने पूरे केंद्र का भ्रमण कर धान तौला रहे किसानों से मुलाकात कर किसानों से चर्चा किया। किसानों ने बताया कि टोकन लेने में कुछ सर्वर की दिक्कत हो रही है, टोकन मिल जाने के बाद हम अपना धान आसानी से बेच रहे है, किसानों ने बताया कि धान बेचने के बाद दो से तीन दिन में पैसा खाते में आ जाता है। ऑनलाइन 60 फीसदी एव ऑफलाइन 40  फीसदी होने से किसान आसानी से टोकन ले पा रहे है।

 प्रभारी समिति प्रबंधक ने बताया कि प्रतिदिन लिमिट के हिसाब से धान खरीदा जा रहा है बोरे की कही कोई समस्या नही है कुल 1,20000 क्विंटल धान खरीदी करना है। कल तक 20095 क्विंटल धान खरीद चुके है अब तक कुल पंजीकृत किसानों 2126 में 412 किसान लाभान्वित हो चुके है, उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की तुलना में इतने समय मे इस बार ज्यादा धान खरीदा गया है एव अधिक किसान भी लाभान्वित हुए है, आज भी 54 किसानों से लगभग लिमिट का 2573 क्विंटल/दिन की खरीदी कर चुके है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार पिछले 14 नवंबर से किसानों का धान खरीदी कर रही है। वादे के अनुरूप समर्थन मूल्य का पैसा 72 घंटे में आ रही है बाकी बोनस का पैसा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक साथ आगामी दिनों में किसानों के खाते में जमा कर दी जाएगी, साथ ही सरकार ने किसानों को एक शानदार सुविधा दिए है कि किसी भी किसान को गाड़ी भाड़ा या अन्य किसी भी अर्जेंट काम के लिए पैसों की तत्काल जरूरत हो तो वह समिति के बचत बैंक से 10000 रु तक निकाल कर अपना काम चला सकता है।


अन्य पोस्ट