दुर्ग

नियमितीकरण के लिए चेम्बर के व्यापारियों ने कलेक्टर से की चर्चा
05-Dec-2024 2:45 PM
नियमितीकरण के लिए चेम्बर के व्यापारियों ने कलेक्टर से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 दिसंबर।
छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का एक दल प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में जिलाधीश ऋचा प्रकाश चौधरी से मिला।
अजय भसीन ने बताया कि जिलाधीश महोदय को नियमितीकरण विषय पर जानकारी दी गई कि चेम्बर के माध्यम से नगर निगम के सहयोग से  बाजारों में दुकानों के नियमितीकरण के लिए व्यापारीयो द्वारा आवेदन जमा किये गए थे।

उन आवेदनों पर शासन द्वारा अभी तक कोई आवश्यक निर्देश व्यपारियो को नही मिल पा रहे है व्यापारी वर्ग नियमितीकरण की राशि देने को तैयार है ।

चेम्बर ने निवेदन प्रस्तुत किया है कि जल्द से जल्द नियमितीकरण आवेदन पर आवश्यक दिशा निर्देश व शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की जानकारी देकर नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कराने में सहयोग की अपेक्षा करते है।

चेम्बर द्वारा दिये इस आवेदन पर माननीय जिलाधीश ने जल्द ही इस विषय पर शासन से मिलकर पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।


अन्य पोस्ट