दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में अधिकारियों की मैराथन बैठक लिए। आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है, कि शासन द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों को समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किया जाए। कहीं पर भी अगर ठेकेदार की लापरवाही है तो उसको नोटिस दिया जाए। यदि कोई ठेकेदार काम नहीं कर रहा है, तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। शासन के सभी कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करना है, इसके साथ ही राजस्व वसूली बढ़ाना है।
स्वच्छ भारत अभियान की टीम आने वाली है, हमें नगर को स्वच्छ साफ सुथरा रखना है। नगर की पहचान उसकी अच्छी धूल मुक्त सडक़े, हरे-भरे पेड़, साफ.सुथरे उद्यान और सरोवर से होती है। इसकी प्रचुर संभावना है हमारे नगर निगम भिलाई क्षेत्र में हमें उसकी देखरेख करना है पब्लिक का सहयोग लेना है अच्छे से कार्यों को करना है। निदान के माध्यम से आ रही शिकायतों को समय अवधि में निराकृत करना है। इंटेलिजेंट वर्क काम करना है जिससे पब्लिक को आसानी हो लोगों से अच्छे से बात करना है समस्या को सुनना है। अगर कोई शिकायत कर रहा है, तो वह हमारा ही काम है हमें उस की तारीफ करनी चाहिए और फिर उसका निराकरण करना चाहिए।
राजस्व वसूली को बढ़ाना है, इसकी समीक्षा हर शुक्रवार को होगी, वसूली करने वाली एजेंसी को नोटिस दिया जाए। नोटिस के बाद यदि उसके कार्य में प्रगति नहीं होती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके ऊपर मॉनिटरिंग करने के लिए निगम के अलग से अधिकारी बैठ गए हैं, जो एजेंसी के द्वारा किए गए कार्यों का जांच करेंगे, किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।