दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 दिसंबर। शासकीय प्राथमिक शाला डूमरडीह के लगभग 220 बच्चों को सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थापक सुरेश फरमानिया द्वारा 220 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। बच्चे स्वेटर पाकर बच्चों का चेहरा खिल गया। स्वेटर वितरण समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सुरेश फरमानिया ने सभी बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए बगैर नकल किए अपने मेहनत से आगे बढऩे की बात कहीं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मंत्र को सार्थक करने के लिए सभी को प्रेरित किया। सुरेश फरमानिया जी के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रधान पाठक दुलारी चंद्राकर ने फरमानिया को साल श्रीफल व जेड जेड पौधा देकर सम्मान किया। फरमानिया का बच्चों के प्रति लगाव, उनके उत्कृष्ट कार्यों, सहयोग की भावना को देखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला डूमरडीह के सभी शिक्षकों द्वारा साल , श्रीफल से सम्मान किया।
मंच संचालन शाला के शिक्षिका शारदा ख़ेवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक गिरीश साहू ने बताया कि सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट विगत 10वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर, कॉपी,पुस्तके,कंपास,बेंच डेक्स आदि का वितरण छात्रहित में निस्वार्थ भाव से कर रहा हैं, अभी तक पचास हजार बच्चों को सुरेश फरमानिया के द्वारा स्वेटर वितरण किया गया है।