दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षामंच सर्व समाज द्वारा आक्रोश रैली दोपहर को निकाली गई और राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार उत्पीडऩ हो रहा है और हिन्दू संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके पूजा स्थल मंदिर आदि पर कट्टरपंथी लगातार हमला कर रहे हैं। इस्कान के संत चिन्मय कृष्णदास को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से केन्द्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहा है। लगातार हो रहे हमलों के विरोध में दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक में आज बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के बाद कलेक्टोरेट तक आक्रोश रैली भी हुई। आक्रोश रैली के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इनमें महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम हिन्दू रक्षा मंच व सर्व समाज द्वारा आयोजित किया।
अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज दुर्ग के राजेंद्र प्रसाद चौक पर एक विशाल सभा की।
उसके बाद आक्रोश रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को राष्ट्रपति का नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान दिलेश्वर उमरे, डॉ. दीप चटर्जी, समाजसेवी चिकित्सक कौशलेन्द्र प्रताप, नीता जैन अधिवक्ता, प्रो. डॉ. संजीव कर्मकार, सर्व समाज समन्वय महासभा, लखन साहू, दीपक साहू, रश्मि राजपूत, व्योम पाद इस्कॉन आचार्य अजय भसीन व्यापारी संघ, सुनील पटेल, मनीष सोनी, मनीष दुबे, अनुज, नारद, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर, रजनी बघेल, जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, दीपक सोनी, मनीष बुचसिया, महेश यादव, प्रमोद वाघ, मनीष भंडारी, आर्य समाज के कृष्णमूर्ति आर्य, तुषार आर्य, जय जनबंधु, मनोज आर्य, इंद्र आर्य, अंकित आर्य, हिमांशु आर्य सहित हिन्दू समाज के सभी प्रतिनिधि समिलित हुए।