दुर्ग

बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर अनेक कर्यक्रम
04-Dec-2024 2:43 PM
बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर अनेक कर्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 दिसंबर।
एक दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल ने अपना 60वॉ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। बीएसएफ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल अनेक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को सुबह भिलाई के जयंती स्टेडियम में ‘रन फॉर बॉर्डरमैन’ का आयोजन किया गया जिसमे भिलाई के खिलाडियों के साथ-साथ अन्य जिलों के खिलाडिय़ों ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। चार कैटेगरी में हुई इस दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग में 13 साल के बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक ने अपनी सहभागिता निभाई। ‘रन फॉर बॉर्डरमैन’ में बीएसएफ के कार्मिको के साथ-साथ अन्य बलो के कार्मिको ने भी भाग लिया।

रन फॉर बॉर्डरमैन के तहत 5 किमी की दौड़ का शुभारंभ रमेश कुमार, उप महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल के द्वारा जयंती स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों सहित खिलाडियों और आम नागरिको ने पूरे जोशखरोश के साथ हिस्सा लिया। 

आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से., महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल के द्वारा रन फॉर बॉर्डरमैन के समापन पर विजेताओं को मेडल सहित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ हर वर्ष अपने स्थापना दिवस पर इस तरह का आयोजन करता है। इसमें युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया है। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और राष्ट्र भावना पैदा करना है।
 


अन्य पोस्ट