दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह निगम क्षेत्र में हो रहे कार्यो का औचक निरीक्षण कर रहे है। प्रतिदिन अलग-अलग जोन क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर रहे है और वहां पर चल रहे सफाई व्यवस्था को देख रहे है एवं जानकारी प्राप्त कर रहे है। साथ ही क्षेत्र के उद्यानों, तालाबों, स्टेडियम, सडक़ो पर लगे लाईट व्यवस्था का मॉनिटर्रिंग भी कर रहे है। जो भी आवश्यक निर्देश है, अधिकारियो को शीध्र दे रहे है।
निगम आयुक्त ने मंगलवार सुबह हुडक़ो श्रीराम चैंक के आस-पास के उद्यानों को देखने पहुंचे। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्यानों में लगाये गये पौधो में पानी की सिंचाई किया जाए, बंद पड़े नल को चालू किया जाए, बिछाए गये पाईप लाईन का संधारण कराए। उसके बाद हुडक़ो स्थित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर वहां की सफाई कराने एवं टूटे हुए गेट का संधारण कराने को कहा, जिससे स्टेडियम में जानवर एवं असामाजिक तत्व अंदर न आए। वहां से होकर हुडक़ो तालाब का निरीक्षण किए तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन हेतु कुण्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आस-पास के नागरिक पूजा सामग्री को उसी में डाले। जिससे तालाब साफ-सुथरा रहे एवं जो स्ट्रीट लाईट बंद पड़े है उसका शीघ्र संधारण करने के निर्देश दिए। अंत में शहीद कौशल स्मारक का निरीक्षण किये जहां स्मारक में लगाए गये टाइल्स टूट गये है उसे बदलने के साथ वहां पर लगे पौधो में पानी की सिंचाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, अनिल सिंह, दीपक देवांगन, अजय शुक्ला, जावेद अली, तिलेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।