दुर्ग
बाइक की ठोकर से दो युवक घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त
03-Dec-2024 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 दिसंबर। साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में सुपेला आ रहे रुआबांधा बस्ती बजरंग चौक निवासी दो युवक बाईक की ठोकर से घायल हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है।
पुलिस के अनुसार प्रेमचंद साहू और टीकम मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एएफ 6355 से सुपेला जा रहे थे। बाइक प्रेमचंद चला रहा था। दोपहर करीब 3 बजे नेहरू नगर रेलवे क्रसिंग 7-8 चौक के ब्रिज के नीचे गैरेज रोड पहुंचते ही गैरेज रोड सुपेला की तरफ से एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सीयू 8049 के चालक ने सामने से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया।
प्रेमचंद और टीकम दोनों मोटरसाइकिल सहित गिर गए। एक्सीडेंट से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। प्रेमचंद और टीकम के हाथ और सीने में चोट आई है। सीजी 07 सीयू 8049 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे