दुर्ग
रोड पर चाकू लहराने वाला गिरफ्तार
02-Dec-2024 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 दिसंबर। पुराना देशी शराब दुकान के सामने आम रास्ता नंदनी रोड पर चाकू लहरा लोगों को डरा रहे बैकुंठ धाम निवासी एक युवक को छावनी पुलिस ने पकड़ उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आम रोड पर करण साव नाम का लडक़ा अपने पास एक लोहे का धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही टीम रवाना कर मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी करण साव पिता विलोचन साव (26) निवासी संजय टेंट हाउस के पास बैंकुठधाम केम्प-2 भिलाई से बरामद चाकू की कुल लंबाई 14 इंच है। पुलिस ने आरोपी आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे