दुर्ग

युवक लहराने लगा चाकू, पुलिस ने धरदबोचा
01-Dec-2024 3:51 PM
युवक लहराने लगा चाकू, पुलिस ने धरदबोचा

भिलाई नगर, 1 दिसंबर। पुराना देशी शराब दुकान के सामने आम रास्ता नंदनी रोड पर चाकू लहरा लोगों को डरा रहे बैकुंठ धाम निवासी युवक को छावनी पुलिस ने पकड़ उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आम रोड पर करण साव नाम का लडक़ा अपने पास एक लोहे का धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही टीम रवाना कर मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी करण साव पिता विलोचन साव (26 वर्ष) निवासी संजय टेंट हाउस के पास बैंकुठधाम केम्प-2 भिलाई से बरामद चाकू की कुल लंबाई 14 इंच है। आरोपी करण साव को उक्त चाकू रखने एवं वैध कागजात लायसेंस रखने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया, जिसके द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लायसेंस पेश न करने पर उसका कृत्य अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट