दुर्ग

भिलाई चेम्बर ने बांटे नए सिक्के
30-Nov-2024 3:27 PM
भिलाई चेम्बर ने बांटे नए सिक्के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 नवंबर।
छ. ग.चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा शुक्रवार को नए सिक्के वितरित किये गए। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने वितरण को लेकर बताया कि बाजार में चिल्हर की दिक्कत को देखते हुए भिलाई चेम्बर ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से 1-2-10 और 20 के नए सिक्के दुकानदारों को वितरित करवाये।

भिलाई चेम्बर का प्रयास की चिल्हर की वजह से दुकानदार व ग्राहक में असंतोष की स्तिथि निर्मित न हो इसलिए पहले करेंसी और चिल्हर नए सिक्के वितरण कराया गया।उन्होंने बताया कि इस सेवा का लाभ छोटे व्यापारी ,फल व्यापारी,ठेले खुमचे वाले व रिटेलर दुकानदारों को लाभ प्राप्त हुआ।

सिक्का वितरण के दौरान पावर हाउस के छोटे व बड़े व्यापारियों ने अपनी अपनी आवश्यकता अनुसार सिक्के व 50 की करेंसी ली। सिक्का वितरण में राम ओबेरॉय के प्रयास से बैंक ऑफ बड़ौदा से पंकज साहू के नेतृत्व में बैंक की टीम के साथ चेम्बर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

चिल्लर वितरण में भिलाई चेम्बर के अखराज ओस्तवाल,अमर शिवानी, अब्बास भाई, नरेश छाबड़ा, गोपी परप्यानी, प्रेम ठकवानी, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव व अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।
 


अन्य पोस्ट