दुर्ग

कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एचआईवी एड्स के बचाव की दी जानकारी
30-Nov-2024 3:00 PM
कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एचआईवी  एड्स के बचाव की दी जानकारी

दुर्ग, 30 नवंबर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चौपाटी दुर्ग में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अमोल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को एचआईवी एड्स की रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया एचआईवी एड्स बचाव के लिए केवल सावधानी ही सबसे कारगर उपाय है। एचआईवी से संबंधित व्यक्तियों से घृणा नहीं करना चाहिए बल्कि उनका सहयोग करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। सहयोगी सदस्य अजय रामटेक, नागेश्वर साहू, रौनी, गुरु प्रसाद रहे।

 


अन्य पोस्ट