दुर्ग

रोड में खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी
30-Nov-2024 2:59 PM
रोड में खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग, 30 नवंबर।  पटेल चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते में टेलीफोन ऑफिस के सामने एक्टिवा खड़ी कर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े एक्टिवा की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ऋषभ कुमार जैन महावीर कॉलोनी निवासी है। उसकी तहसील रोड जवाहर चौक के पास ज्वेलरी की दुकान है। 19 नवंबर को वह अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीई 8782 को पटेल चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते में टेलीफोन ऑफिस के सामने सुबह 6.30 बजे खड़ी कर इंदिरा मार्केट चला गया था। दोपहर लगभग 1.30 बजे वह वापस आया तो देखा उसकी एक्टिवा गायब थी।

धोखाधड़ी, पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग, 30 नवंबर।  बैंक में बंधक होने के बाद भी मकान का सौदा कर 20 लाख रुपए प्राप्त कर लेने के बाद 2 वर्षों से फरार होकर छुप छुप कर रहने वाले आरोपी दंपति को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी आरोपी जयप्रकाश पहवानी (48) एवं उसकी पत्नी कल्पना पहवानी (45) का मकान बैंक में बंधक रखा हुआ था। दोनों ने अपने मकान का प्रार्थी से 75 लाख में बेचने का सौदा कर लिया। इसके बाद बैंक बंधक होने की जानकारी को छुपा कर 20 लाख रुपए एडवांस प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री न कर दोनों पति-पत्नी वर्ष 2022 से फरार थे। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। उक्त कार्रवाई में मोहन नगर प्रभारी नवी मोनिका पांडे, एएसआई पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक वेदराम बंदे, विश्वजीत टंडन और विनीत तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका


अन्य पोस्ट