दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर। भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस डॉ. अरविंद पनागरिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकर शामिल हुए एवं निम्न विषयों पर सुझाव दिए। नॉन विलियम प्लस सिटी अंतर्गत प्राप्त होने वाले अनुदान राशि अनटाईल्ड ग्रांट 40फीसदी एवं टाईल्ड ग्रांट 60फीसदी इस अनुपात को 50-50फीसदी किए जाने, टाईल्ड ग्रांट अंतर्गत प्राप्त होने वाले अनुदान राशि 50फीसदी एसडब्ल्यूएम एवं 50फीसदी वाटर वर्क है। इस मद अंतर्गत प्रतिवर्ष वाहन, उपकरण, सामग्री क्रय एवं पेयजल हेतु पाइप लाइन विस्तार कार्य में मरम्मत संसाधन हेतु घटक का समायोजन किया जाए।
टाईल्ड ग्रांट अंतर्गत प्राप्त होने वाले अनुदान राशि में एसडब्ल्यूएम अंतर्गत क्रय किए गए वाहन, उपकरण, सामग्री, से संबंधित मरम्मत संसाधन एवं स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों की वृद्धि व उनके मानदेय में होने वाले व्यय का समायोजन किए जाने का प्रस्ताव, मिलियन प्लास सिटी दुर्ग-भिलाई अर्बन समूह अंतर्गत अहिवारा नगर पालिका को सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव जिससे वायु प्रदूषण घटक में कार्य किया जा सके। 16वां वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी आवश्यकता अनुसार कार्य को सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव, आपदा प्रबंधन अंतर्गत विशेष अनुदान की मांग, शहर/ चौक का सौंदर्यीकरण की घातक को जोड़े जाने की प्रस्ताव, शहरी गंदी बस्ती के विकास हेतु विशेष अनुदान की मांग की गई।