दुर्ग

टक्कर से युवक घायल, जुर्म दर्ज
29-Nov-2024 1:50 PM
टक्कर से युवक  घायल, जुर्म दर्ज

दुर्ग, 29 नवंबर। गोकुल नगर में भैंस डेयरी का व्यवसाय करने वाले प्रार्थी को मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोंटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 125 (ए), 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक डिपरा पारा वार्ड 38 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला प्रार्थी चूड़ामणि यादव उर्फ गोलू गोकुल नगर पुलगांव में भैंस डेयरी का व्यवसाय करता है। प्रतिदिन घर से गोकुल नगर जाकर भैंस को खेत में चराने ले जाता है। 26 नवंबर की दोपहर को महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पीछे खेत में अपनी भैंस को चरा रहा था। पुलगांव चौक में रोड से होते हुए पैदल वह चाय पीने जा रहा था। उसी समय महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के सामने में रोड पर बालोद की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 वी 3208 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से प्रार्थी को टक्कर मार दी। 
इससे वह दूर जा गिरा। प्रार्थी के चेहरे, आंख, माथे, हाथ पैर में चोटें आई। घटना के बाद डायल 112 वाहन की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।


अन्य पोस्ट