दुर्ग

दावा आपत्ति 2 दिसम्बर तक
26-Nov-2024 3:15 PM
दावा आपत्ति  2 दिसम्बर तक

दुर्ग, 26 नवंबर। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गांधीनगर क्रमांक 3, भिलाई 3, वार्ड-15 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी कर निर्धारित मापदण्ड के आधार पर अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई है।

उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरियता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो 2 दिसम्बर तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 में कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट