दुर्ग

श्री सत्य साई बाबा का 99वां जन्मोत्सव मनाया
25-Nov-2024 4:13 PM
श्री सत्य साई बाबा का 99वां जन्मोत्सव मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 नवंबर। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं शिविर के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्ड 13 मोहन नगर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक के माध्यम से विशेष कैम्प के तौर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविधालय में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम दुर्ग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक को विशेष रूप से महाविद्यालय की शिक्षिका एवं छात्राओं के लिए लगाया गया। जहां महिला चिकित्सक एवं महिला स्टाफ द्वारा महाविद्यालय के छात्राओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर पर महिला चिकित्सक होने से महाविद्यालय की छात्राओं ने नि:संकोच अपनी समस्या बताई। जिस पर उपस्थित डॉ. श्वेता कृपलानी द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में ए.पी.एम. मनीष यादव, डॉ. श्वेता कृपलानी, लैब टेक्निशियन राजेश्वरी सिन्हा, नर्स चंद्रकला, फार्मासिस्ट विधि साहू का सहयोग रहा।

इस शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के कुल 104 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। जिसमें कुल 68 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने ब्लड टेस्ट कराया। इनमें 10 छात्राओं का ब्लड ग्रुप, 30 ने हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया। 6 ििशक्षकाओं ने थाइरॉइड प्रोफाइल एवं 12 विटामिन, डी 3 जांच करवाया। कुल 99 छात्राओं को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गयी। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा इसी प्रकार प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किए जाने हेतु सुनिश्चित किया गया। शिविर के दौरान डॉ. श्वेता कृपलानी ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं नियमित रूप से परीक्षण कराते रहना चाहिए।


अन्य पोस्ट