दुर्ग

फरमानिया ट्रस्ट ने बांटे 220 बच्चों को स्वेटर
25-Nov-2024 4:08 PM
फरमानिया ट्रस्ट ने बांटे 220 बच्चों को स्वेटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 नवंबर। शहीद तरुण देशमुख शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खोपली के लगभग 220 बच्चों को सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थापक सुरेश फरमानिया द्वारा 220 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया, बच्चे स्वेटर पाकर बच्चों का चेहरा खिल गया। स्वेटर वितरण समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

बच्चों के कार्यक्रम से खुश होकर मुख्य अतिथि सुरेश फरमानिया द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार वितरण किया गया अपने उदबोधन में सुरेश फरमानिया ने सभी बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए बगैर नकल किए अपने मेहनत से आगे बढऩे की बात कहीं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मंत्र को सार्थक करने के लिए सभी को प्रेरित किया। सुरेश फरमानिया के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शहीद तरुण देशमुख हायर सेकंडरी स्कूल खोपली के प्राचार्य वीणा दुबे ने फरमानिया को साल श्रीफल व लक्की बैंबू देकर सम्मान किया। फरमानिया जी का बच्चों के प्रति लगाव ,उनके उत्कृष्ट कार्यों ,सहयोग की भावना को देखते हुए साल, श्रीफल मोमेंटो से सम्मान किया।

मंच संचालन शाला के शिक्षिका माधुरी बिजौरिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक गिरीश साहू ने बताया कि सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट विगत 10वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चो को स्वेटर,कॉपी,पुस्तके,कंपास,बेंच डेक्स आदि का वितरण छात्रहित में निस्वार्थ भाव से कर रहा हैं।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान सरवती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश फरमानिया, प्राचार्य वीणा दुबे,सरपंच मंजू वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक छबिलाल रघुवंशी माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक हरिश्चंद्र देवांगन शिक्षक गिरीश साहू,दीपक साहू,मनीष साहु, निवेदिता डेविड,प्रमिला भगत,तृप्ति दुबे,रेखा रानी मिश्रा, कल्पना द्विवेदी, जयंती विनोद, के शारदा मूर्ति, अदिति साहू, वोमेश्वरी निषाद, माधुरी बिजोरिया, जितेश्वर देवांगन, प्रगति लोधी दवंत साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट