दुर्ग

स्कूल में सुरक्षा संगोष्ठी व मितानिन सम्मान समारोह
25-Nov-2024 3:44 PM
 स्कूल में सुरक्षा संगोष्ठी व मितानिन सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 नवंबर। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में स्वदीप इण्डेन रिसाली एवं अंजोर इण्डेन उमरपोटी के संयुक्त तत्वावधान में इण्डियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अंतर्गत एल.पी.जी. सुरक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वदीप इण्डेन रिसाली के स्वदीप कुजूर ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को गैस उपयोग करते समय ध्यान रखने वाली सावधानियों के साथ-साथ सही तरीके से सिलेंडर रखना, पाइप व सिलेंडर का जीवित दिनांक देखना, चूल्हा व सिलेंडर का नॉब ऑन ऑफ करने जागरूक रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी सतर्क रहने, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किये। अंजोर इण्डेन उमरपोटी से विमल कुमार पिसदा ने चूल्हे व सिलेंडर को सही जगह पर रखने, चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाने व गैस की दुर्गंध महसूस होने पर तुरन्त करने वाले गतिविधियों के विषय में टोल फ्री नंबर 1906 के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। शिक्षक पोषण मारकण्डे ने एल.पी.जी. के सुरक्षित उपाय अभियान को सफल बनाने अपने साथ-साथ परिवार तथा अपने आस-पड़ोस को हमेशा जागरूक रहने का आह्वान करते हुए इस सुरक्षा संगोष्ठी सफल बनाने जागरुक रहने कहा। स्वदीप इण्डेन रिसाली एवं अंजोर इण्डेन उमरपोटी द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को चॉकलेट एवं शिक्षकों को पेन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक, शिक्षकगण, बच्चे, प्रेरक, मितानिन, रसोइया एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

मितानिन दिवस के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित कुमार कुर्रे, सदस्य मेघूराम मधुकर व प्रधान पाठक गिरधर लाल चेलक के करकमलों द्वारा प्रेरक प्रमिला विश्वकर्मा, मितानिन विमला महिपाल, पुष्पा जांगड़े, उल्फी बंजारे, डिलेश्वरी साहू, शकुन भारती, शैलेन्द्री गायकवाड़ का श्रीफल व पेन से सम्मानित किया गया ।

 प्रेरक प्रमिला विश्वकर्मा ने टी.बी., मोतियाबिंद, कुष्ठरोग, डेंगू, मलेरिया, बुखार, फाइलेरिया, गर्भवती महिला व नवजात शिशु का देखभाल, बच्चे के जन्म के 10 वर्ष तक फाओअप करना, बालिकाओं के माहवारी की जानकारी सहित विभिन्न रोगों से बचाव के सावधानियों के विषय में विस्तार से चर्चा की।

इस कार्यक्रम में शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ममता सिन्हा, ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे, बाल केबिनेट के सदस्य नीलिमा बंजारे, जेसिका बंजारे, चन्द्रा, निहारिका कुर्रे, भाविका यादव, टिकेश्वरी, काव्या कुर्रे, कशिश उइके, प्रशांत चेलक, भावेश, कबीर साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता झारिया, रसोइया, सफाई कर्मचारी केवरा बाई, रसोइया आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक जी.एल. चेलक, एवं संचालन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया।


अन्य पोस्ट