दुर्ग

उत्कृष्ट दुर्ग में मोहलाई शाला प्रथम, प्राचार्य का सम्मान
25-Nov-2024 2:43 PM
उत्कृष्ट दुर्ग में मोहलाई शाला प्रथम,  प्राचार्य का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 नवंबर। स्कूल शिक्षा विभाग जिला दुर्ग द्वारा उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम के तहत त्रैमासिक कक्षा वार परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल मोहलाई को प्रथम स्थान मिला। इस हेतु साक्षरता भवन दुर्ग में आयोजित सम्मान समारोह में शासकीय हाई स्कूल मोहलाई के प्राचार्य लखन लाल साहू का सम्मान किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की ओर से गोविंद साव विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग के प्रतिनिधि के रूप में प्राची तुमसरे, जिला समन्वयक विनोबा एप, शेफाली सोनी ोप्राचार्य, श्रवण सिन्हा सीएसी उपस्थित थे। इस सम्मान के लिए जिला शिक्षा हुए अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं बीईओ गोविंद साव सहित उपस्थित प्राचार्यों, व्याख्याताओं, सीएसी ने बधाई दिए। कार्यक्रम में प्राचार्य, प्रधान पाठक सी ए सी सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट