दुर्ग
दुर्ग, 25 नवंबर। स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल तितुरडीह दुर्ग की छात्रा गीतेश्वरी साहू को नेशनल कुडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर विद्यालय में सम्मानित किया। ज्ञात हो कि कुडो की राष्ट्रीय स्पर्धा 8 से 9 नवम्बर को सूरत गुजरात मे आयोजित हुई है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 14 महिलाओं के 48 किलोग्राम वजन समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाली गीतेश्वरी सेजेस तितुरडीह के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत है।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रेमलता तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य छात्र- छात्राओं को भी खेल में भाग लेंने के लिए प्रेरित किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर वार्ड पार्षद अरूण सिंह, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष इन्द्र कुमार गंधर्व,एवं सदस्यगण जितेंद्र कुमार देशमुख, संतोष मरकाम, अन्नू सिंह,धान सिंह चंद्राकर, विद्यालय के अध्यापक -गण, एस कला, शालिनी त्रिवेदी, अनुपमा मेश्राम, श्रद्धा गेडाम, घनश्याम पटेल, अनुपमा जान, नवनीत कौर, सुखदीप सिंगभट्टी, शैलेश पृथ्वानी, अभिषेक रात्रे, स्वीटी वर्मा, सुमन साहू, मनीषा सैमसन, पंकज साहू, नुसरत फातिमा, ईश्वरी कोसरे, मार्टिना ठाकुर, कार्यालयीन स्टाफ रितेश शर्मा, सुधा वर्मा, अभिषेक दुबे, मालती चंद्राकर, गीता यादव, सहित व्यायाम शिक्षक पवन यादव एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।