दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 नवंबर। केंद्रीय विद्यालय सीआई एस एफ भिलाई के विद्यार्थियों ने 21 नवंबर को जन जातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत पुरखौती मुक्तांगन रायपुर भ्रमण किया।
जिसमें थीम- विजिट टू जनजाति म्यूजिम पर पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर में कक्षा आठवीं और नवमीं के 99 छात्र-छात्राओं ने शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में जनजातियों के बारे में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। जिसमें म्यूजियम, सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी संस्कृति, उनके रीति-रिवाज, और उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातियों के बारे में जागरूक करना और उनके सम्मान में योगदान देना था। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रूना चौधरी ने इस विषय पर अपनी राय व्यक्ति की। जनजाति गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों को आदिवासी संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान करने का एक अवसर है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातियों के बारे में जागरूक करना और उनके सम्मान में योगदान देना है।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिए और जनजातियों के बारे में अपने विचार साझा किए। इस भ्रमण में विद्यालय के अनिल कुमार शर्मा, शैलेश बेंजामिन,डॉ. पंकज शुक्ला, रोशनी चंद्राकर ,रीना साहू के मार्गदर्शन में पुरखौती मुक्तांगन के परिसर में भारत में जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपराओं को देखा और समझा।