दुर्ग

फत्तेलाल वर्मा बने अध्यक्ष
23-Nov-2024 6:18 PM
फत्तेलाल वर्मा बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 23 नवंबर। वृत्ताकार सेवा सहकारी समितियों में सरकार द्वारा अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें वृत्ताकार सहकारी समिति मर्यदित उतई प्र.क्र.101के प्राधिकृत अध्यक्ष खोपली निवासी उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा को मनोनीत किया गया।

जिन्होंने ने समिति प्रबंधक गिरधर सोनी समक्ष भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के उपस्थित में पद भार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कर वर्मा ने कहा में आदरणीय विधायक महोदय एवं सांसद महोदय जी दिल आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यहाँ जिम्मेदारी दिया।

किसान भाइयों को भरोसा दिलाता हूँ। जो भी फैसला लिया जाएगा वह सब किसान भाइयों के हित में सोचकर लिया जाएगा क्यो की किसान भाई ही हमारे देश के अन दाता हैं। और हमारी सरकार किसान हितैषी है। इसलिए हर फैसला किसानों के हित में सोचकर लिया जाएगा।

इस अवसर पर समिति प्रबंधक अपने सभी स्टाफ के साथ मनोनीत अध्यक्ष को बधाई दिया साथ ही उपस्थित मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,फलेंद्र सिंह राजपूत,रूपनारायण शर्मा,रोहित साहू, घनश्याम चंद्राकर,वामन साहू,शीतला ठाकुर,लक्ष्मीनारायण साहू,चंदू देवांगन,करण सेन,भुखन पटेल,सुखीत यादव,हुबलाल चंद्राकर,चिंटू सिन्हा,रूपेश पारख,देवेंद्र राजपूत,नरेंद्र साहू,बिमला कंमड़े,शीतल रात्रे,रंजना चंद्राकर,शुभम वर्मा,राजूलाल साहू, डॉ. अनिल साहू, सभी अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।


अन्य पोस्ट