दुर्ग

लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी का 45 वां स्थापना दिवस समारोह 5 को
23-Nov-2024 1:57 PM
लोक कला मंच पंडवानी  रिंगनी का 45 वां स्थापना  दिवस समारोह 5 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर।
पद्मश्री स्व पूनाराम निषाद द्वारा स्थापित संस्था लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी का 45 वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पंडवानी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से 5 दिसम्बर को ग्राम कोटनी दुर्ग में की जाएगी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण होंगे। अध्यक्षता लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय करेंगे। विशेष अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। संचालक संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन, मनोज साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोटनी,मनोज निषाद उप सरपंच ग्राम पंचायत कोटनी, पन्नालाल निषाद अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, भुनेश्वरी रिझन जनपद सदस्य, गिरेश साहू मंडल अध्यक्ष भा.ज.पा., रिवेन्द्र यादव पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, राम सिंग निषाद, दिव्या दिलीप पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोटनी,डा.घनश्याम निषाद दुर्ग जिला निषाद समाज,एवं कोमल निषाद महामंत्री राष्ट्रीय समन्वय समीति अति विशिष्ट अतिथि होंगे। पंडवानी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7 बजे से पूर्ण रात्रि तक चलेगा। कार्यक्रम मे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकार खडी साज, पंडवानी, सुवा, कर्मा, पंथी, डंडा नृत्य, रामधुनी, प्रहसन एवं कविता पाठ की प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद मोहलाई ने दी है।


अन्य पोस्ट