दुर्ग
झांसा देकर रेप, अपराध दर्ज
22-Nov-2024 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर पीडि़ता ने पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक ग्राम रनचिरई निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि 2023 में उसकी जान पहचान ग्राम जामगांव आर निवासी आरोपी से हुई थी।आरोपी ने शादी का झांसा युवती को दिया था। इसके बाद युवती और आरोपी बाहर घूमने भी जाते थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पदमनाभनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया था।
बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे