दुर्ग
दुर्ग, 22 नवंबर। गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने के बाद पैदल ही पेट्रोल लेने जा रहे प्रार्थी के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर चाकू, पत्थर एवं हाथ मुक्के से वार किया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109 (1),3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आदित्य सामल 27 वर्ष पिता भोलानाथ सामल निवासी कर्मचारी नगर 20 नवंबर की रात लगभग 11.30 बजे रामनगर उरला फाटक के पास से रसमड़ा फैक्ट्री में हेल्पर का काम करने के बाद वह अपने घर जा रहा था। नहर के पास उसकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी को लॉक करके नहर के किनारे खड़े कर दिया और पैदल ही रामनगर रेलवे फाटक उरला के पास पहुंचा। वहां पर आरोपी लक्की चौहान, भोला, दीपक मेश्राम तथा नान्हू उफऱ् उकेश्वर खरे मिले। इसके बाद आरोपियों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर आदित्य से गाली गलौज करते हुए कहा कि आजकल बहुत हीरो बनता है। यह कहकर दीपक ने अपने पास छुपा कर रखे चाकू को निकालकर प्रार्थी पर तीन-चार जगह वार कर दिया। आरोपी भोले ने पत्थर उठाकर प्रार्थी के छाती पर वार कर दिया। अन्य लोगों ने हाथ मुक्के से जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी है वहां से भाग निकले थे। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। गंभीर हालत में प्रार्थी आदित्य को अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लालच देकर की हजारों रुपए की धोखाधड़ी
दुर्ग, 22 नवंबर। आरोपी द्वारा व्हाट्सएप पर कॉलिंग करके लिंक भेज कर पैसा लगाने और उससे लाभ कमाने की बात कहते हुए प्रार्थी से रकम जमा करवा ली, परंतु बाद में रकम वापस करने से इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का शिकार हुए प्रार्थी ने पदमनाभपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318( 4) के तहत अपराध दर्ज का जांच कर रही है। पदमनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि बोरसी निवासी हमन देशमुख लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुका है। कुछ दिनों पूर्व उसके व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से कॉलिंग करके एक लिंक भेजा गया और उससे कहा गया कि इसमें टास्क दिया जाएगा, टास्क पूरा करने पर आपको बहुत फायदा मिलेगा। उसकी बातों में आकर प्रार्थी उनके लिंक से जुड़ गया। इसके बाद उसे टास्क दिया गया था। धीरे-धीरे उसकी रकम बढक़र 78,500 रुपए हो गई।
इसके बाद आरोपी ने कहा कि तुमने टास्क पूरा नहीं किए हैं इसलिए तुम्हें रकम प्राप्त नहीं होगी। प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी का आभास होने पर उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।