दुर्ग

3 दिव्यांग छात्र को प्रोत्साहन राशि
21-Nov-2024 3:38 PM
3 दिव्यांग छात्र को प्रोत्साहन राशि

दुर्ग, 21 नवंबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना क्षितिज अपार संभावनाएं के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्र क्रमश: हितेश कुमार जोशी और हेमंत कुमार साहू को 6-6 हजार रूपए तथा निशार अहमद को 12 हजार रूपए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में जिले के प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी खुशी कुम्भकार को 5 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने मेसर्स अल लजीज बिरयानी का किया निरीक्षण

दुर्ग, 21 नवंबर। अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई को मेसर्स अल लजीज बिरयानी सुपेला भिलाई ग्राहक द्वारा ऑनलाईन में मंगाए गए खाने में वेज बिरयानी खाते समय खाने में पाए कीड़े व इल्ली की दूरभाष पर प्राप्त शिकायत पर 20 नवम्बर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई के टीम द्वारा मेसर्स अल लजीज बिरयानी का औचक निरीक्षण/जांच किया गया। टीम के द्वारा फर्म के किचन एवं भण्डारण कक्ष का निरीक्षण के दौरान किचन में शाकाहारी मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ तैयार व भण्डार किया जाना पाया गया। फर्म के कार्यरत कर्मचारी उचित पोशाक, एप्रॉन, ग्लब्स, हेड कैप लगाए नहीं पाए गए तथा भण्डारण में खाद्य अखाद्य सामग्री एक साथ संग्रहित पाया गया एवं फर्म में उचित साफ-सफाई नहीं पाया गया तथा रखे गए मैदा में कीड़े पाए जाने पर जांच हेतु नमूना लेकर शेष मैदा का नष्टीकरण कराया गया एवं संकलित मैदे के नमूना को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत् कार्रवाई की जाएगी।

मां के साथ पुत्र ने की मारपीट

दुर्ग, 21 नवंबर। बड़े पुत्र के साथ हुए विवाद में आरोपी पुत्र ने अपनी मां के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे मां को चोंटे आई। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता देवकी जैन होटल जायका के बाजू आमदी मंदिर वार्ड 24 की निवासी है। घर, मकान व संपत्ति देवकी जैन के नाम पर ही है। पीडि़ता अपने बड़े पुत्र सचिन जैन के साथ रहती है। संपत्ति की बात पर विवाद होने पर सचिन जैन ने देवकी जैन से कहा कि घर से निकल जाओ और अपने हिसाब से जीवन यापन करो। 19 नवंबर को 8 बजे जब पीडि़ता घर पर थी तब संपत्ति की बात को लेकर सचिन जैन ने अपनी मां से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीडि़ता ने अपने छोटे पुत्र सावन जैन के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोसरिया यादव की बैठक 24 को

दुर्ग, 21 नवंबर। कोसरिया यादव प्रदेश संगठन प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज बैठक रविवार 24 नवम्बर, समय 10 बजे मानव सेवा आश्रम, भिलाई सेक्टर 09 हॉस्पिटल हनुमान मंदिर के बगल में रखी गई है। जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी पेंशनर कोसरिया यादव भाई सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर भानुप्रताप यादव दुर्ग, दीपक यादव भिलाई, ललित यादव भिलाई,झुमुक लाल यादव अमलेश्वर, अजय यादव दुर्ग, देवप्रकाश यादव भिलाई, ललित यादव दुर्ग, शैलेन्द्र यादव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट