दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। खो-खो एक खेल नही बल्कि जीवन में रणनीति सीखने की कला है, महाभारत काल में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, तदंतर कई रूपों में यह खेल खेला जाता रहा है। ये उद्गार दुर्ग संभाग के अपर संचालक, उच्चशिक्षा विभाग, डॉ. राजेश पाण्डेय ने व्यक्त किये। डॉ. पाण्डेय शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरूष खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाडिय़ों, टीम मैनेजर, कोच तथा प्राध्यापकों को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि इस खेल से खिलाडिय़ों में निर्णय क्षमता का विकास तथा बौध्दिक क्षमता का विकास होता है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप ने बताया कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के 10 सेक्टर दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार आदि स्थानों के लगभग 120 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। परिहार ने विद्यार्थियों के लिए खेल को आवष्यक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाडिय़ों, क्रीडा अधिकारी, क्रीडा प्रभारी तथा कोच का स्वागत करते हुए कहा कि खो-खो हमारे देश के पारंपरिक खेलों में से एक है। यह केवल खेल नही बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। इससे खिलाडिय़ों में कौशल, गति, रणनीति तथा टीम भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार खो-खो प्रतियोगिता कृत्रिम मैट में आयोजित हो रही है, इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आरंभ में सभी अतिथियों ने विभिन्न स्थानों से पधारे खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं उसके महत्व पर प्रकाष डाला।
इस राज्य स्तरीय दो दिवसीय पुरूष खो-खो प्रतियोगिता के राज्य पर्यवेक्षक के रूप में पालन दीवान क्रीडा अधिकारी, शासकीय महाविद्यालय बागबहरा, प्रोटेस्ट कमेटी के सदस्य डॉ. नरेश धर दीवान क्रीडा अधिकारी जामगांव आर तथा दुर्गा प्रसाद जंघेल, क्रीडा अधिकारी, शासकीय महाविद्यालय, बेमेतरा विषेष रूप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हेमचंद यादव विवि के क्रीडा संचालक डॉ. दिनेश नामदेव, महाविद्यालय के क्रीडा प्रभारी डॉ. अभिनेश सुराना, क्रीडा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, क्रीडा समिति के सदस्य डॉ. ए.के. खान, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज, डॉ. अलका मिश्रा तथा डॉ. सीतेश्वरी चन्द्राकर कर उल्लेखनीय योगदान रहा। उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. अनिल कश्यप, डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा, डॉ. रंजना श्रीवास्तव, डॉ. एस.डी.देशमुख, डॉ. अनिता शुक्ला, डॉ. प्रदीप जांगड़े, डॉ. जनेन्द्र दीवान, तरूण साहू, प्रशांत दुबे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।