दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। राजस्व, मंडी व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज धमधा विकासखंड में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान जिले अवैध व्यापार के मामले उक्त टीम द्वारा फिर कार्रवाई की गई। मामले प्रकरण दर्ज कर 100 कट्टा धान जब्त किया। जिसकी कुल मात्रा 40 क्विंटल है।
जानकारी के मुताबिक टीम में शामिल धमधा तहसीलदार टी एस खरे, खाद्य निरीक्षक धमधा मैनुप्रसाद एवं मंडी उपनिरीक्षक सोनम ठाकुर ने फुटकर व्यापारी एवं कोचियों के ठिकानों में दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान धमधा निवासी रामकुमार यादव द्वारा सौ कट्टों में भरकर कर धान भण्डारित कर रखा जाना पाया गया। इस पर मामले उक्त धान के जब्ति कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान बाहर से धान लाकर उपार्जन केन्द्र में कोई भी व्यापारी पात्रता के नाम पर खपाने न पाए, इस पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके लिए जिले एवं ब्लाक स्तर पर टीम गठित की गई जो लगातार दबिश देकर जांच कर रही है।
जांच के दौरान कई स्थानों पर धान का अवैध भण्डारण करना भी पाया जा रहा है। जिले में अब तक मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्रकारण दर्ज कर 172 क्विंटल धान जब्त किए जा चुके हैं।