दुर्ग
उतई, 21 नवंबर। रामकथा चिंतन के बेनर तले मानस के पुरोधाओं के संरक्षण में ग्राम बोरिगारका जिला दुर्ग में मानस युवान व्याख्यान प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य- छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के रामकथा के नवोदित युवा व्याख्याकारों को प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कर उन्हें आगे लाना है। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में क्रमश: चल रहा है।
इसी क्रम में दुर्ग जिले के 27 नवोदित युवा व्याख्याकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 5 युवा व्याख्याकारों का चयन हुआ है। प्रथम- राजेन्द्र कुमार साहू- समर्पण ज्ञान गंगा मानस मंडली रिसामा दुर्ग, द्वितीय- हितेन्द्र कुमार साहू-रघुनायक मानस मंडली परसाही, तृतीय- नंदकुमार साहू- आनंद सागर मानस परिवार कोनारी, चतुर्थ संदीपकुमार ठाकुर- नवनीत मानस मंडली नंदिनी अहिवारा, और पंचम- शेष नारायण साहू- सौम्य मानस मंडली स्टेशन मरोदाभिलाई का चयन हुआ है। कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन मंगलाचरण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- मेहत्तर राम वर्मा जी, अध्यक्ष जिला मानस संघ जिला दुर्ग, अध्यक्षता- धनुष लाल यादव , अध्यक्ष तहसील मानस संघ दुर्ग, विशेष अतिथि- मती गुंजेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत बोरीगारका, फत्तेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष उतई(खोपली) थे।
समापन समारोह के अतिथि रामसिंह सोनबेर संचालक राम जानकी राईस मील उतई थे। इस आयोजन में दुर्ग जिले वरिष्ठ रामकथा वक्ता चोवाराम साहू , नूतन साहू पं.गजानंद अवस्थी , मूलचन्द साहू, राजेन्द्र देशमुख, वेदराम साहू , डालू साहू व कामता प्रसाद कौशिक, दीपक कौशिक,गोविन्द साहू, कमलकांत यादव , कुम्भकर्ण सिन्हा, ललिता साहू , जोहन लाल साह, मन्नू लाल साहू , तुलाराम साहू , किशोर साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में चयनित प्रतभागियों को सभी ने बधाई दी। इस आयोजन को सफल बनाने में गोविन्द साहू , जोहन लाल साहू,आसपास के कथा प्रेमियों एवं मानस प्रेमियों की अहम भूमिका रही। आये हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार हेमलाल साहू जिला संयोजक दुर्ग ने किया।