दुर्ग

उद्यानों की साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त
20-Nov-2024 4:18 PM
उद्यानों की साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 20 नवंबर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को जानकारी मिली थी कि नगर पालिक निगम भिलाई में लगभग 150 उद्यान है। जहां पर स्थानीय निवासी रोज सुबह एवं शाम टहलने, बैठने, व्यायाम करने उद्यानों में आते है। उनके साथ ही उद्यानों में बच्चे भी खेलने आते रहते है।

   निगम आयुक्त उद्यानों की साफ-सफाई व्यवस्था देखने के लिए जी.ई.रोड स्थित नेहरू नगर जीम, योग, खेल एवं राशि उद्यान पहुंचे। वहां की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किये। उद्यानों की साफाई कर रहे कर्मचारियों से बात किये। यह देखने में आता है, कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निगम के उद्यानों में लगे फैसिंग, तारो एवं ग्रील को तोड़ देते है। वहां से आने-जाने का रास्ता बना दिया जाता है। कुछ ग्रीलों को चोरी कर ले जाते है। इसके लिए आयुक्त ने निर्देशित किया की जहां भी ऐसी घटना होती है। वहां का स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन लेकर पंचनामा तैयार कर एफआईआर दर्ज कराया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा तपसीस की जाएगी और संबंधितों को इसकी सजा दी जाएगी।

  आयुक्त पाण्डेय, नेहा साहू अध्यक्ष पर्यावरण एवं उद्यान की विभाग ने उद्यानों में आन-जाने वाले लोगों से अनुरोध किये है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को देखे तो मना करें। यह संपत्ति हम सबकी है, सबको इसका देख-रेख वैसा ही करना है जैसा अपने घर की संपत्ति का करते हैं।


अन्य पोस्ट