दुर्ग

12 क्विंटल धान जब्त
20-Nov-2024 3:38 PM
12 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 नवंबर। धान का अवैध व्यापार के संबंध में जिले में लगातर जांच की जा रही है। इसी दौरान राजस्व व मंडी की संयुक्त टीम ने आज धमधा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भण्डारण कर रखे गए 12 क्विंटल धान जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम में शामिल नायब तहसीलदार बोरी धर्मेश श्रीवास्तव, मंडी उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा एवं सोनम ठाकुर ने धमधा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम नवागांव पुरदा निवासी मुकेश वर्मा द्वारा कमरे में बोरियों में भरकर 12 क्विंटल धान भण्डारण कर रखा जाना पाया गया। मामले अवैध व्यापार के संबंध में प्रकरण दर्ज कर उनके खिलाफ मण्डी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

धान खरीदी शुरू होने के बाद से जिले में लगातार मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कल मंडी की टीम ने मंडी सचिव पवनकुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 56.20 क्विंटल धान जब्त किया था।

 इसके पूर्व खाद्य, मंडी, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 3 लोगों से 64 क्विंटल धान जब्त किया था। इसे मिलाकर अब तक 9 लोगों के खिलाफ अवैध व्यापार के संबंध में प्रकरण दर्ज कर 132.20 क्विंटल धान जब्त किए जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट