दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर। छ_ी कार्यक्रम में नाचने गाने के दौरान विवाद हो गया, जिसमें आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोंटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गुलशन कुमार देशमुख ग्राम अछोटी थाना अंडा निवासी है और वह बीएसपी प्लांट में नौकरी करता है। 17 नवंबर को वह अपने दोस्त मिथिलेश एवं योगराज के साथ राकेश यादव के घर वार्ड 58 लोधी पारा उरला में छ_ी कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। रात लगभग 9.30 बजे नाचते समय आपस में विवाद हो गया। जिस पर आरोपी विजय यादव, छोटू यादव एवं राकेश यादव उर्फ लोकेश यादव द्वारा प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं हाथ में पहने कड़े से मारपीट की गई। इससे प्रार्थी को चोंटे आई थी।