दुर्ग

कुम्हारी महामाया सब्जी मंडी का एक दल मंडी बोर्ड प्रबंधक से मिला
20-Nov-2024 2:44 PM
कुम्हारी महामाया सब्जी मंडी का एक दल मंडी बोर्ड प्रबंधक से मिला

छत्तीसगढ़ संवाददाता

भिलाई नगर, 20 नवंबर। छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में कुम्हारी महामाया सब्जी मंडी का एक दल मंगलवार को मंडी बोर्ड प्रबंधक महेंद्र सवन्नी से मिला।

कुम्हारी में शासन द्वारा निर्मित फल व सब्जी मंडी में कुछ आवश्यक संशोधन की मांग लेकर चेम्बर के साथ दल ने अपनी मांगे रखी।

महामाया सब्जी मंडी कुम्हारी के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ,विष्णु साहू,संतोष ,कल्लू,करण व चेम्बर मंत्री दिलीप ,सरमद इमाम व कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा एवं अनेक पदाधिकारी महामंत्री अजय भसीन के साथ कुम्हारी में बन रहे सब्जी व फल मंडी में आवश्यक सुविधाओं को जोडऩे ,दुकान के साथ चबूतरा,व्यापारियों के लिए विश्रामालय,वाहन पार्किंग व सब्जी वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था एवं सब्जी फ्रेश के लिए वाटर टैंक की व्यवस्था की मांग रखते हुए सब्जी मंडी सुव्यवस्थित करने आवेदन दिया।

महामंत्री अजय भसीन ने मंडी बोर्ड से मांग को आवश्यक बताते हुए बताया कि व्यवस्थाये सम्पूर्ण होंगी तो व्यापार बढ़ेगा । अगर व्यवस्थाएं पूर्ण होंगी तो ग्राहक भी मंडी में संतुष्ट होगा और ग्राहक की संतुष्टि व्यापार वॄद्धि का कारण बनेगी।

मंडी बोर्ड के महेंद्र सवन्नी जी ने सारी मांगो को ध्यान से सुना व सभी मांगों को उचित व जायज बताते हुए हर संभव संशोधन का आश्वासन दिया। सवन्नी ने चेम्बर की सक्रियता पर खुशी जाहिर करते हुए चेम्बर को शासन व व्यपारियो के बीच सार्थक सेतु बताया। उन्होंने कहा कि अजय भसीन व्यापार व व्यापारियों के लिए ही समर्पित है।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट