दुर्ग

विधायक ने आस्था ट्रेन को झण्डी दिखाकर किया रवाना
19-Nov-2024 2:50 PM
विधायक ने आस्था ट्रेन को झण्डी दिखाकर किया रवाना

दुर्ग, 19 नवंबर। राज्य सरकार की महत्वाकांयोजना रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत अयोध्या के भगवान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक राऊत नाचा और स्थानीय वाद्यंत्र की धुन में स्टेशन में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। यात्रा में दुर्ग एवं बस्तर संभाग के कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल है।


अन्य पोस्ट