दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 नवंबर। जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के तत्वाधान में 17 नवंबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, हायर सेकेंडरी स्कूल, बीएमम वाय, चरोदा भिलाई जोन 2 में दुर्ग जिला के ताइक्वांडो खिलाडिय़ों का बेल्ट ग्रेडिंग रखा गया। जिसमें जिला के लगभग 125 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और अपने दक्षता के आधार पर बेल्ट क्वालीफाई किया। जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी राकेशपुरी गोस्वामी, मुख्य एग्जामिनर अनिल कुमार देवांगन, डोमनिक पियर्स तरुण जाम्बुलकर रहे। एवं कोच अनील कुमार देवांगन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा एवं नेशनल ताइक्वांडो क्लब चरोदा भिलाई द्वारा संपन्न किया गया। इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के सचिव एवं कोच अनिल कुमार देवांगन ने बताया की इंडियन ताइक्वांडो क्लब के 45 खिलाडिय़ों ने बेल्ट एग्जाम में हिस्सा लिया, जिसमें 43 बच्चे उत्तीर्ण हुए। बेल्ट एग्जाम मे इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा की कोच सोनिया सोनी एवं कोच तीजन सिंन्हा, ऋषि बर्मन, सुजल दास का विशेष योगदान रहा। राकेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि जिला संघ के सभी प्रशिक्षकों के सहयोग से यह ग्रेडिंग सफल हुआ। यह सभी खिलाड़ी दिसंबर में होने वाले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मुख्य रूप से कोच में राजेश कुमार वर्मा, डोमिनिक पियर्स, चंद्रकुमार साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, मृत्युंजय प्रधान, ईशु कुमार यादव, रिखी जामुलकर उपस्थिति रहे।
दुर्ग जिला स्तरीय बेल्ट परीक्षा(ग्रेडिंग ) में शामिल इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई चरोदा के उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी छाया साहू येलो से ग्रीन, वात्सल्य बांकुरे येलो से ग्रीन, अथर्व वर्मा व्हाइट से ग्रीन, तुष्य देवांगन व्हाइट से ग्रीन, रुपेश देवांगन व्हाइट से ग्रीन , सोमेश कुमार ग्रीन1 से रेड, आरात्रिका सिंह व्हाइट से ग्रीन, मोक्ष साहू व्हाइट से ग्रीन, कुष्मिता साहू व्हाइट से ग्रीन, हेमदेवांगन व्हाइट से ग्रीन, आयुष देवांगन ग्रीन 1 से ब्लू, साँची चौहान व्हाइट से ग्रीन, ए. ओमीषा राव व्हाइट से ग्रीन, प्रियांश साहू व्हाइट से ग्रीन, दिव्यांश सिंन्हा व्हाइट से येल्लो, अर्पिता पांडेय व्हाइट से ग्रीन, पुरन कौर शोहल ग्रीन 1 से ब्लू, ओ. रित्विका ग्रीन से ग्रीन, दिव्यांश जंघेल व्हाइट से येल्लो, प्रज्ञाश सोनी ग्रीन से ग्रीन 1, हुलाश साहू येल्लो से ग्रीन, साईं दीपांशु व्हाइट से ग्रीन, सुजल दास व्हाइट से ग्रीन, आर्यन देवांगन येल्लो से ग्रीन, अंजलि पटेल येल्लो से ग्रीन, इशिका महारा व्हाइट से ग्रीन,येल्लो से ग्रीन, हिताक्ष मिश्रा येल्लो से ग्रीन रहे एवं बच्चों के माता-पिता ने बच्चों का भरपूर उत्साह वर्धन किया।