दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर। जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब से चातुर्मास समाप्त कर विहार किया। साध्वी समुदाय ने आचार्य सम्राट जयमल महाराज का दीक्षा दिवस, मधुकर मुनि का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। साध्वी डॉ. सुमंगल प्रभा, साध्वी डॉ. सुवृद्धि, साध्वी रजत प्रभा, साध्वी प्रांजल, साध्वी वंदना ने पावन पवित्र पुरुषार्थ कर आध्यात्मिक वर्षावास को ज्ञान ध्यान तप त्याग धार्मिक जप अनुष्ठान ओर अनेक आयोजन से इस चातुर्मास को स्वर्णिम बना दिया। साध्वी मंडल अपना संयमी जीवन राजस्थान में व्यतीत किया। इतने वर्षों में यह पहला अवसर था कि पहली बार राजस्थान से निकलकर इंदौर चातुर्मास कर छत्तीसगढ़ की धरती पर साध्वी मंडल का पदार्पण हुआ और चातुर्मास के दौरान जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में धर्म ध्यान त्याग तपस्या जब अनुष्ठान की चार माह गंगा बहती रही। चातुर्मास का प्रथम बिहार महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन हुआ। उसके पश्चात पदभनाभपुर एमआईजी 390 के लिए विहार हुआ। विहार के दूसरे दिवस साध्वी समुदाय के सानिध्य में एकभवअवतारी आचार्य सम्राट जयमल महाराज का दीक्षा दिवस तथा श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य मधुकर मुनि का पुण्य स्मृति दिवस गुणानुवाद सभा के रूप में मनाया गया।