दुर्ग

दिल्लीवार जयंती मनाने रूपरेखा
18-Nov-2024 4:07 PM
दिल्लीवार जयंती मनाने रूपरेखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 नवंबर। केंद्रीय दिल्लीवार युवा कार्यकारिणी का दिवाली मिलन समारोह सिविल लाइन में मनाया गया। समारोह में दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनी। जिसमें 27 नवंबर को दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की जयंती पर बाइक रैली सभी सर्किल एवं सभी गांवों के स्वजातियों द्वारा निकाली जाएगी।

केंद्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख सहित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जयंती को सभी गांव में मनाने सभी युवाओं ने अपने विचार रखे। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त किया। साथ ही इस वर्ष सामूहिक रूप से दुर्ग, गुण्डरदेही और पीरिद में जहां पर दाऊजी की प्रतिमा स्थापित है उन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार देशमुख, सलाहकार दिलीप देशमुख एवं सदस्यगण संदीप बेलचंदन, हेमंत देशमुख, योगेंद्र कुमार, दानेश्वर देशमुख, पोषण लाल देशमुख, मीडिया प्रभारी प्रेमलाल देशमुख, प्रदीप कोठिया, किशोर देशमुख, दिलीप देशमुख, त्रिभुवन सिंह देशमुख, उत्तम देशमुख, आशीष दिल्लीवार, दिलीप देशमुख, दुष्यंत देशमुख, गिरीश हरमुख उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट