दुर्ग

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दुर्ग प्रवास के दौरान विधायक से की मुलाकात
18-Nov-2024 4:06 PM
केंद्रीय राज्यमंत्री ने दुर्ग प्रवास के दौरान विधायक से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 नवंबर। केंद्रीय राज्यमंत्री (शहरी एवं आवास) तोखन साहू दुर्ग प्रवास के दौरान विधायक गजेंद्र यादव के निज निवास पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं से भी मुलाकात की। शहर के विकास को लेकर उनसे चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री (शहरी एवं आवास) तोखन साहू दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के विद्युत नगर स्थित निवास पहुंचे। पहली बार निवास आगमन पर विधायक यादव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनन्दन किया, परिवारजनों से मुलाकात की।

विधायक यादव ने दुर्ग विधानसभा में विकास कार्यों और संचालित योजनाओं को लेकर जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक बनने के बाद जनता से किये वादे जनसम्पर्क के दौरान मांग अनुरूप शहर में विकास कार्यों की मिल चुकी स्वीकृति की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बहुत कम समय में इतने विकास कार्यों की सौगात दिलाने पर शुभकामनाएं दी।

इसके पूर्व मंत्री तोखन साहू ने उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक यादव ने सभी से मंत्री का व्यक्तिगत परिचय कराया। इस दौरान  जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, पार्षद मनीष साहू, शशि बाई साहू, शिवेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चंद्राकर, साजन जोसफ, सोहन जैन, अनिकेत यादव, कृष्णा सिंह, शुभम साहू, झरना वर्मा, जयराजपूत, मौसमी ताम्रकार, ममता देवांगन, मंजू पाण्डेय, महेंद्र लोढ़ा, आशीष नीमजे,  उत्तम साहू, अक्षत झा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट