दुर्ग

दुर्ग जिला साहू संघ का 33वां युवक युवती-परिचय सम्मेलन
18-Nov-2024 4:03 PM
दुर्ग जिला साहू संघ का 33वां युवक युवती-परिचय सम्मेलन

मांगलिक पत्रिका परिचायिका का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 नवंबर। जिला साहू संघ के तत्वावधान में आज गोंडवाना भवन में 33वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सामाजिक ध्वजारोहण एवं साहू समाज के आराध्य देवी माता कर्मा की आरती कर शुभारम्भ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा मांगलिक पत्रिका परिचायिका का विमोचन किया गया। जिसमें जिसमें साहू समाज पंजीकृत 1000 विवाह योग्य युवक-युवतियों का नाम, फोटो एवं बायोडाटा प्रकाशित किया गया है। लगभग 300 विवाह योग्य युवक युवती प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय मंच के माध्यम से भी दिया गया। कुछ प्रतिभागियों द्वारा आदर्श विवाह की भी बात कही गयी जिसमें धन का अपव्यय एवं दहेज प्रथा बंद हो। कुछ युवतियों ने कहा कि जीवन साथी ऐसा हो जो किसी भी तरह के नशे का सेवन न करता हो। विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, सरकारी पदों में कार्यरत प्रतिभागियों ने मंच में अपना परिचय दिया। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने अपने स्वागत भाषण दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास ने कहा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एक पुनीत कार्य है। माता-पिता की चिंता होती है। जिला साहू संघ समाज के दृष्टिकोण से बहुत जागरूक करने इससे प्रेरणा मिलती है। यहां सामाजिक कार्य में अग्रणी है। यदि किसी को सामाजिक संगठन की प्रेरणा लेना है तो साहू समाज से ले। सभी समाज के लिए समय दे, साहू समाज ने बड़े दान किये हैं।

वीरांगना रमा बाई साहू गोरख जी दानवीर भामा शाह के हम संतान है। माता राजिम हमारे समाज की है बहुत गौरव पूर्ण इतिहास है। साहू समाज ईमानदार और परिश्रमी होते हैं। सामाजिक शैक्षणिक, आर्थिक विकास और संस्कार लेके युवा आगे बढ़े।  अध्यक्षता टहल सिंग साहू, अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, छत्तीसगढ़ ने कहा समाज में रूढि़वाद को समाप्त करना है और नशा मुक्त समाज बनना है। प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा युवा आगे आकर समाज हित में कार्य करे इससे समाज आगे बढ़ेगा।

अति विशिष्ट अतिथि  गजेंद्र यादव, विधायक दुर्ग शहर ने कहा कि साहू समाज से पूर्व परिचित हूं मेरे परिवार से बहुत नजदीकी संबंध रहा है। 20 लाख भवन निर्माण के लिए घोषणा करता हूं। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला ने कहा समाज में ऐसे कार्यक्रमों से एक आदर्श योग्य वर वधु चुनने  का अवसर मिलता है। दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा ने भी संबोधित किया। दीपक ताराचंद साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड, राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष दुर्ग जिला कॉपरेटिव बैंक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट