दुर्ग

रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शहर के प्रमुख मार्केट में दोनों पाली में
17-Nov-2024 4:27 PM
रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था शहर के प्रमुख मार्केट में दोनों पाली में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 17 नवंबर। निगम भिलाई क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्केट आकाशगंगा, सुपेला मार्केट, पावर हाउस, सर्कुलर , जवाहर, हार्डवेयर लाइन, होजरी मार्केट , इत्यादि जगहों पर नगर निगम नगर निगम भिलाई द्वारा दोनों पाली में सुबह शाम सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण का काम किया जा रहा है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को को निर्देशित किए हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो । प्रमुख मार्केटप्लेस में दोनों समय सफाई होनी चाहिए। यह बात का ध्यान रखा जाए कि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही विक्रेताओं, दुकान मालिकों से भी नगर निगम भिलाई किया अपील है कि कचरे को रोड में इधर-उधर मत फेके, नगर निगम भिलाई का  सफाई कर्मचारी दुकान तक जाएंगे आप उन्हें कचरा उठाकर के दे दीजिए। दुकानदार किसी बोरे में,  खड्डे में भर के रखें रोड में मत फेके, रोड में फेंकने वालों अर्थ दंड वसूला जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जांच की जाएगी। सहयोग करें।


अन्य पोस्ट