दुर्ग

बाल मेले में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों संग चाइनीज भी
16-Nov-2024 3:01 PM
बाल मेले में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों संग चाइनीज भी

उतई, 16 नवंबर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ-साथ गुपचुप, भेल, दाबेली, अप्पे, समोसा, चाउमीन ,ब्रेड पकोड़ा, मोमोस, का स्टाल लगाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसे शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ में स्थानीय ग्रामीणों ने भी व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यंजनों का सराहना किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य शिक्षक, शिक्षिकाएं पालक गण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट