दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। दुर्ग जिला में धान खरीदी केंद्र करंजा भिलाई में जिलाधीश रिचा प्रकाश चौधरी द्वारा धान खरीदी का निरीक्षण किया गया।
जिलाधीश कोडिया समिति भी निरीक्षण करने गई उनके साथ कमिश्नर राठौर जिला सहकारी बैंक से हिरदेश पांडे डीमओ भौमिक बघेल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार एसडीएम मिरी जिन-जिन किसानों ने आज पूरा धान बेच लिया उसके रकबे को जमा कराया गया कि उन्होंने आज पूरा धान बेच लिया।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने किसानों से कहा कि समिति प्रबंधक अपने संपूर्ण किसानों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसकी पूरी जानकारी किसानों को उपलब्ध कारने की टोकन कब काटना है और अपने धान के नमी चेक कराकर ही टोकन कटाएं अगर नामी 17 परसेंट से अधिक होगी तो धान रिजेक्ट हो जाएगा इसलिए पहले सोसाइटी में अपना सैंपल लेकर के धान की नामी चेक कारने उसके बाद टोकन काटा कर सोसाइटी में धान लाइए और तू हर टोकन तोहार हाथ एप से अपने आप टोकन काट ले।
जिलाधीश ने भी किसानों के धान का मास्चर चेक किया जो 13 फीसदी आया कमिश्नर राठौर ने बराबर इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तौलकर प्रबंधक को 40 किलोग्राम से ज्यादा न तौलने की हिदायत दी समोदा करंजा भिलाई बासिंग झेझरी के किसान उपस्थित थे।