दुर्ग

शिक्षक संवर्ग ने सौंपा ज्ञापन
15-Nov-2024 2:05 PM
शिक्षक संवर्ग ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 नवंबर। शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर, संयुक्त संचालक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू व जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व में शिक्षक एलबी संवर्ग के विभिन्न समस्याओं को लेकर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग, जिला कलेक्टर मांग को प्रमुखता से रखा सबसे महत्वपूर्ण मांग लाखों विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर एनएमएमएस परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य में करवाने दिशा निर्देश जारी करने हेतु संचालक एससीईआरटी व लोक शिक्षण संचालनालय को नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का मांग पत्र सौंपा गया वहीं जिला कलेक्टर दुर्ग को दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल व बीमारी से ग्रसित शिक्षक संवर्ग के चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि को जल्दी भुगतान की कार्रवाई हेतु जिला चिकित्सालय को निर्देशित करने साथ ही जिला शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर मेडिकल अवकाश स्वीकृत कर बीमारी से ग्रसित व दुर्घटना में घायल शिक्षक संवर्ग को लंबित तीन माह का वेतन भुगतान करने, मृत शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति, सेवा पुस्तिका व जीपीएफ पासबुक संधारण करने, शेष बचे सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक के रिक्त पदो पर पदोन्नति करने सहित विभिन्न मांगो के समाधान की मांग नवीन शिक्षक संघ द्वारा रखा गया प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश पदाधिकारी अमितेश तिवारी, नंदिनी देशमुख, रूपा साहू, दीपक साहू ,विक्रांत तिवारी,राकेश हरमुख, मनीष साहू, मनोज जोशी आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट