दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत वृत्तकार सेवा सहकारी समिति (धान खरीदी केंद्र) उतई में धान खरीदी का दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसानों को गमछा प्रदान कर उनका सम्मान किया।
किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं..उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समय सीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही राज्य में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था का निर्माण किया और आज सबसे ज्यादा समर्थन मुल्य में धान खरीद रहे है।
डूमरडीह के किसान उमेश पाटिल ने कहा, ऑनलाइन टोकन कटवाकर सुबह 8 बजे धान खरीदी केंद्र पहुंच गए थे। पर प्रथम दिवस था, इस लिए थोड़ा देरी से धान लेना शुरू किया पर सब ठीक था किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं हुआ। धान बेचने में हेमंत सिन्हा किसान उतई में सुबह 11 बजे धान लेकर पहुँचा मुझे धान बेचने में किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं हुआ। सब सुचारू रूप से समय पर हुआ। न बेचने में कोई परेशानी न बोरा में। समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने बताया कि प्रथम दिवस 22 किसानों ने टोकन लिया था, जिनसे कुल मोटा 337.20 क्विंटल और पतला 319.20क्विंटल व सरना धान 191.20 क्विंटल कुल 847.60 क्विंटल खरीदा गया जिसे शासन के नियमानुसार मोटा धान 2300 और पतला धान 2320 रुपए क्विंटल के हिसाब से दो दिनों के भीतर भुकतान किया जाएगा बाकी की राशि बोनस के रूप में दिया जाएगा।
इन किसानों ने बेचा धान टोकन कृष्ण तिवारी पिता सच्चिदानंद तिवारी द्वितीय, टोकन मोती लाल पिता मंगल दास, कंगलु राम, वेदप्रकाश, चंद्राकर, सेऊक राम साहू, श्याम कुंवर,मीराबाई,नीलमणि चंद्राकर, देवेन्द्र कुमार चंद्राकर, भगवती प्रसाद, पुखेंद्र कुमार,साहू राधेश्याम साहू ,ललित कुमार,योगेश कुमार तेजराम साहू रमाकांत भारती, प्रभादेवी प्रिंस शीतल कुमार भीखम प्रसाद,उगेंद्रकुमार,तुलाराम ,गंगाप्रसाद ने प्रथम दिवस पर समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रोहित साहू उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन रूपेश पारख, सतीश चंद्राकर,लक्ष्मीनारायण साहू घनश्याम चंद्राकर विमल कामडे, शीतल, दानेश्वरी देशमुख, रेखा वर्मा पुष्पा रामटेक हरीश यादव खूबी लाल साहू डॉ.अनिल साहू चिंटू सिन्हा, वैभव देवांगन, देवेंद्र सिंह राजपूत, समिति प्रबंधक गिरधर सोनी, प्रहलाद साहू, तिलकराम साहू,खोवलाल, गोविंद प्रसाद साहू, जयंत साहू, पुरण लाल,साहू, बीसे लाल साहू, आलोक कुमार साहू भीखम शर्मा राम सिंह साहू अरुण सोनी मायाराम सिंह जेठालाल साहू चेतनलाल साहू, डीकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान भाई बहन उपस्थित रहे।