दुर्ग

ग्रीष्मकालीन धान फसल की रकबा में कमी लाने कवायद
15-Nov-2024 1:59 PM
ग्रीष्मकालीन धान फसल की रकबा में कमी लाने कवायद

दुर्ग, 15 नवंबर। कृषि विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन धान फसल की रकबा में कमी लाने कवायद की जा रही है। विभाग ने गत वर्ष की तुलना में रबी 2024 -25 में धान का क्षेत्राच्छदन 602 हेक्टेयर घटाने का लक्ष्य रखा है। वहीं दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग द्वारा रबी 2024-25 में विभिन्न प्रकार की फसलो की कुल 46740 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन लेने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि रबी वर्ष 2023 -24 में कुल 46670 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन लिया गया था। फसल वार निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक जिले में ग्रीष्मकालीन धान का 7500 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन लेने 2023-24 में कुल 8102 हेक्टेयर दूसरी ओर अनाज में गेहूँ का रकबा 13894 से बढ़ाकर 14126 हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, मक्का 523 से 524, जौ6 से 8 एवं रागी का क्षेत्रच्छादन 20 से बढ़ाकर 100 हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है।

जिले में फसलवार क्षेत्राच्छादन को लेकर प्राप्त लक्ष्य के मुताबिक गत वर्ष के मुकाबले दलहन के क्षेत्राच्छादन में वर्ष 2024-25 में 432 हेक्टेयर की वृद्धि की जाएगी गत वर्ष 17468 हेक्टेयर में दलहन की फसल ली गई भी जबकि इस बार 17900 हेक्टेयर में दलहन की फसल ली जाएगी इनमें चना का 11605 हेक्टेयर में क्षेत्रच्छादन लिया जाएगा, जबकि गत वर्ष 11306 हेक्टेयर में चने की फसल ली गई थी अर्थात चने का रकबा 301 हेक्टेयर बढ़ाया जाएगा। वहीं तिवड़ा 5565 से 5685, मसूर 480 से 490 एवं उड़द का क्षेत्राच्छादन 27 से बढ़ाका 29 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा 37 हेक्टेयर में मूंग एवं 54 हेक्टेयर में मटर की फसल लेने का लक्ष्य है। इसी प्रकार तिलहन का रकबा 3514 से बढ़ाकर कर इस बार रबी में 3575 हेक्टेयर करने का लक्ष्य है इसमें सोयाबीन का रकबा 3430 से बढ़ाकर 3491 हेक्टेयर किया जाएगा। अर्थात 61 हेक्टेयर सरसों का क्षेत्राच्छादन बढ़ाने पर जोर है वहीं रबी 2024 -25 में अलसी47, कुसुम 18, तिल9 एवं सूर्यमुखी का 10 हेक्टेयर में क्षेत्रच्छादन लेने का लक्ष्य है।


अन्य पोस्ट