दुर्ग

जिला अस्पताल में रक्तदान, 37 यूनिट संग्रहित
13-Nov-2024 3:45 PM
जिला अस्पताल में रक्तदान, 37 यूनिट संग्रहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 नवंबर। 11 नवंबर को रक्तदान महादान जनकल्याण संस्था मरोदा द्वारा जिला अस्पताल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दुर्ग जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ब्लड बैंक स्टाफ, संस्था से विक्रम एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंधकारिणी सदस्य और जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर, विजय ताम्रकार की उल्लेखनीय भूमिका और सहयोग रहा। आयोजित रक्तदान शिविर के प्रतिभागी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिल्ली से जिला चिकित्सालय में सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी के लिए पहुंचे। प्रशासनिक प्रशिक्षु द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट