दुर्ग

यादव ठेठवार समाज का दीपावली मिलन
13-Nov-2024 3:45 PM
यादव ठेठवार समाज का दीपावली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 नवंबर। जिला यादव ठेठवार समाज द्वारा 10 नवंबर को यादव ठेठवार भवन राजीव नगर में दीपावली मिलन व कार्यकािरणी बैठक किया गया।

बैठक में यदुकुल शिरोमणि भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर दीपावली की बधाई दी। बैठक में दुर्ग जिला यादव ठेठवार समाज के अध्यक्ष मुकेश यादव संगठन का विस्तार सभी के सर्वसम्मति किया गया। जिसमें महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अहिल्या यादव को बनाया गया। साथ ही मुकेश यादव द्वारा सीनियर संगठन में संरक्षक कलीराम यादव, रोहित यादव, राधेलाल यादव, भुनेश्वर यादव, गेंदलाल यादव, उपाध्यक्ष जनक यादव, संजय यादव, होमलाल यादव, महासचिव अशोक यादव कोषाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, संगठन मंत्री परमानंद यादव, रमेश यादव प्रचार प्रसार मंत्री- शिव प्रसाद यादव, विधि सलाहकार- कृष्ण कुमार यादव (अधिवक्ता), बृजराज यादव (अधिवक्ता), गैंदलाल यादव (अधिवक्ता), सांस्कृतिक अध्यक्ष - करण यादव, सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई व आगे महिला प्रकोष्ठ अहिल्या यादव द्वारा संगठन विस्तार किया जाएगा। बैठक में विशेष चर्चा भवन निर्माण, संगठन विस्तार जो कि दुर्ग के नगर व वार्ड स्तर में किया जाना है।

बैठक में यादव ठेठवार समाज के संरक्षक कलीराम यादव प्रदेश स्तर सम्मानित होने पर व ऋषि यादव को दुर्ग जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति के सदस्य, अहिल्या यादव को महिला बाल विकास विभाग में सदस्य बनाये जाने पर सभी पदाधिकारी द्वारा बधाई दी गई।

बैठक अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव टीम को घोषणा की जो कि पूर्व में संगठन था पुन: उन्ही पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में गुरूजी कलीराम यादव, भुनेश्वर यादव, जनक यादव, गैंदलाल यादव, मुकेश, बृजराज, अशोक यादव, परमानंद, अहिल्या यादव, शिव प्रसाद, होमलाल यादव, रमेश, सतीश यादव, राधेलाल यादव, संजय, करण, महेश ठेठवार, आशीष, ऋषि यादव, तिलक यादव, अंनत यादव, गोविंदा लखन यादव सहित बड़ी संख्या में दुर्ग जिला यादव ठेठवार समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट